चंडीगढ़, 16 दिसंबर 2025: कनाडा पुलिस ने गैंगवार की बढ़ती हिंसा को देखते हुए असाधारण कदम उठाया है। कंबाइंड फोर्सेस स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट (सीएफएसईयू) ने 11 लोगों के लिए सार्वजनिक सुरक्षा चेतावनी जारी की। पुलिस ने जनता से इनसे दूर रहने की अपील की है। इनमें से 9 पंजाबी मूल के हैं।
असिस्टेंट कमांडर मैनी मान ने कहा कि ये लोग प्रांत में कई हत्याओं और गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े हैं। इन पर प्रतिद्वंद्वी गैंग से हमले का बड़ा खतरा है। ऐसे हमले में आम लोग भी निशाना बन सकते हैं। इसलिए जनता को सतर्क रहने को कहा गया।
चेतावनी वाले पोस्टर में शामिल नाम हैं। शकियल बसरा (28), अमरप्रीत सामरा (28), जगदीप चीमा (30), रविंदर शर्मा (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंटी सेंट पियरे (40), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरूप गिल (29), सुपदिश गिल (28) और सुखदीप पंसल (33)।
ये भी देखें: दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडाई कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मुख्य हैंडलर को पकड़ा