8
चंडीगढ़, 09 जनवरी 2026: पंजाब सरकार ने वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी रवजोत कौर ग्रेवाल को फिर बहाल कर दिया है। तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोपों में चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया था।
उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग को रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों में उन पर आचार संहिता के पालन में लापरवाही बरतने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए गए थे। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया था।
ये भी देखे: सागर प्रीत हुड्डा बने चंडीगढ़ के नए DGP, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है हुड्डा