चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026: पंजाब में अभी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर के वक्त धूप निकलने से तापमान में सुधार दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 जनवरी से राज्य में मौसम करवट लेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। 1 फरवरी को बारिश का दौर सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगा जबकि 31 जनवरी तथा 2 और 3 फरवरी को भी अलग-अलग जगहों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं।
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।
आज 30 जनवरी को अमृतसर तरनतारन गुरदासपुर पठानकोट कपूरथला जालंधर लुधियाना मोगा फिरोजपुर फरीदकोट फतेहगढ़ साहिब पटियाला संगरूर और मानसा जिलों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।
ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू, 13 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट