Punjab Weather: पंजाब में झूमकर बरसा मानसून, चंडीगढ़ में टूटा बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड

by Manu
पंजाब मानसून

चंडीगढ़, 30 जून 2025: रविवार को मानसून ने पूरे पंजाब को अपने आगोश में ले लिया। जिन जिलों में अब तक बारिश नहीं हुई थी, वहां भी मानसून ने जमकर बरसात की। चंडीगढ़ में तो एक दिन में रिकॉर्ड 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर रात शुरू हुई यह बारिश सुबह आठ बजे तक रुक-रुककर होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 50 सालों में चंडीगढ़ में जून के महीने में एक दिन में इतनी बारिश पहली बार हुई। इससे पहले 2013 में 14 जून को 92.4 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड था। इसके बाद 2017 में 61.5 मिलीमीटर, 2018 में 66.0 मिलीमीटर, 2020 में 50.4 मिलीमीटर, 2021 में 47.2 मिलीमीटर और 2023 में 43.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

पंजाब में कहा कितनी हुई मानसून की बारिश

वहीं, फिरोजपुर में भी मानसून सीजन की सबसे ज्यादा 67.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी बारिश हुई, जैसे रोपड़ में 13 मिलीमीटर, पटियाला में 25.4 मिलीमीटर, पठानकोट में 19.0 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 18.2 मिलीमीटर, अमृतसर में 5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1.0 मिलीमीटर और लुधियाना में 3.0 मिलीमीटर।

बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। कई जिलों में दिन का तापमान 6 से 8 डिग्री और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम था। पटियाला में यह 30.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम था। कुल मिलाकर, दिन का तापमान 28 से 33 डिग्री और रात का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में गर्मी से हाल बेहाल, टूटा सात साल का रिकॉर्ड; तापमान 46 डिग्री पार

You may also like