चंडीगढ़, 30 नवंबर 2025: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों की तीन दिनों से चली आ रही हड़ताल आज परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और यूनियन नेताओं के बीच सात घंटे लंबी बैठक के बाद समाप्त हो गई। कर्मचारी यूनियनों ने सहमति के बाद हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। अब सरकारी बसें सामान्य रूप से चलेंगी। लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया था। आज हुई बैठक में किलोमीटर स्कीम को लेकर मुख्य विवाद सुलझा। मंत्री भुल्लर ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि गिरफ्तार और निलंबित कर्मचारियों को तुरंत रिहा किया जाएगा। साथ ही 1000 नई बसें खरीदने और संविदा कर्मचारियों की नौकरियों को सुरक्षित रखने का वादा किया। किलोमीटर स्कीम और अन्य मांगों पर दोबारा बैठक होगी।
ये भी देखे: पंजाब में सरकारी बस सेवाएं ठप, संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू