पंजाब प्रदेस व्यापार मंडल जिला पटियाला ने किया मेयर कुंदन गोगिया का सम्मान

प्रधान राकेश गुप्ता ने मेयर कुंदन गोगिया के साथ जरूरी मुद्दों पर की बातचीत

by TheUnmuteHindi
पंजाब प्रदेस व्यापार मंडल जिला पटियाला ने किया मेयर कुंदन गोगिया का सम्मान

पंजाब प्रदेस व्यापार मंडल जिला पटियाला ने किया मेयर कुंदन गोगिया का सम्मान
– प्रधान राकेश गुप्ता ने मेयर कुंदन गोगिया के साथ जरूरी मुद्दों पर की बातचीत
पटियाला, 23 जनवरी : पंजाब प्रदेस व्यापार मंडल जिला पटियाला का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान राकेश गुप्ता की अगुवाई में आज पटियाला शहर के नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया को मिला और फूलों का गुलदस्ता दे कर व्यापारियों ने मेयर कुंदन गोगिया को सम्मानित किया।
इस मौके राकेश गुप्ता और मौजूदा व्यापारियों ने मेयर साहिब से शहर के कुछ जरूरी मुद्दों के बारे बातचीत की, जैसे कि शहर को लम्बे- लम्बे जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में बाजारों के नजदीक तोड़े कई पार्किंगों का निर्माण किया जाए और इसके साथ-साथ शहर में बाथरूम की भी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा बढ़ रही चोरियों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त का भी विस्तार किया जाए।
इस मौके सभी मसलों पर बारीकी के साथ बातचीत करने के लिए मेयर कुंदन गोगिया ने व्यापारियों को एक सप्ताह के बाद मीटिंग करने के लिए न्योता दिया है। मेयर साहिब का यह न्योता स्वीकार करते व्यापारियों ने कहा कि हम लिखित रूप में शहर के मसले आपको देंगे। इस दौरान मेयर कुंदन गोगिया ने शहर के व्यापारियों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि समूचे कार्य पहल के आधार पर पूरे होंगे। इस मौके संजीव जैन, राजा विवेक गोयल, बलबीर चंद सिंगला, राजेश गुप्ता, पवन शर्मा, अवतार सलूजा, नरिन्दर सहगल, मोहन लाल, रुपिन्दर सिंह जानी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like