पंजाब पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंंडाफोड

by TheUnmuteHindi
पंजाब पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंंडाफोड

पंजाब पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंंडाफोड
चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना जिले मे आज पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का बडा भंडाफोड किया है। इस कार्रवाई मे पुलिस ने दो आरोपियों को गुवाहाटी से गिरफ्तार करने मे भी सफलता प्राप्त की है। इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर दी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने सात और लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस ने एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन के साथ 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए। डीजीपी यादव के अनुसार, 14सी डेटा के अनुसार यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।लुधियाना कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके अटूट समर्पण के लिए महानिदेशक की प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत मिसाल और उच्च मानक स्थापित करती है। डीजीपी यादव ने विशेष रूप से सीपी लुधियाना कुलदीप चहल, एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, साइबर क्राइम एएसआई राज कुमार, एएसआई परमजीत सिंह, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल रोहित बजाड़ और कांस्टेबल सिमरनदीप सिंह को बधाई दी। डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस के अंतर-राज्यीय अभियान में प्रदान किए गए उत्कृष्ट सहयोग के लिए असम पुलिस का भी धन्यवाद किया।

You may also like