अमृतसर, 30 अप्रैल 2025: पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम में एक और बड़ी कार्रवाई की है। तरन तारन पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण के धनोआ खुर्द की रहने वाली रूपिंदर कौर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि रूपिंदर कौर और उसका बेटा गगनप्रीत सिंह नशा तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त थे और उनके पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ सीधे तार जुड़े थे। इस मामले में थाना सराय अमानत खान, तरन तारन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस ड्रग नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि वह नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
ये भी देखे: अमृतसर: पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार