चंडीगढ़, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाके के पड़ोसी राज्यों में हाई अलर्ट है। पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सभी पुलिस कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए है की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें। संदिग्ध हरकतों पर सख्त नजर रखें।
गृह विभाग ने देर रात सभी जिलों को खास आदेश भेजे है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी। धार्मिक स्थल बाजार और भीड़ वाले जगहों पर फोर्स बढ़ा दी।
बस स्टैंड रेलवे स्टेशन मॉल और सिनेमा हॉल के बाहर भी जवान तैनात हो गए। कोई आपराधिक या आतंकी वारदात न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस ने वाहनों की जांच अभियान तेज कर दिया। बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर सीमावर्ती जिलों में खास निगाह रखी जा रही है। जालंधर अमृतसर पठानकोट होशियारपुर और फाजिल्का में हर वाहन रोका जा रहा है। हर गाड़ी की पूरी जानकारी नोट की जा रही है। संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ हो रही है।
ये भी देखे: Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास कार में जोरदार ब्लास्ट, अब तक 10 लोगों की मौत