हाजीपुर, 06 जुलाई, 2025: बीते दिनों से पंजाब में बारिश की असमानता देखने को मिल रही है। पंजाब के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति है, तो कहीं कुछे स्थानों पर भारी बारिश ने जलभराव की समस्या पैदा कर दी है। दूसरी ओर हिमाचल में हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
बतादें की पौंग डैम में पानी का स्तर 1321.90 फीट तक पहुँच गया है। साथ ही पंजाब के होशियारपुर के नजदीक शाह बैराज नहर में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण शाह बैराज नहर के 2 फ्लड गेट खेल दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दरिया से दूर रहने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है जिससे मंडी, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा सहित कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के कारण नदियाँ उफान पर हैं, जिससे अचानक आई बाढ़ ने कई आवासीय संरचनाओं, पुलों और सड़कों को बहा दिया है। सड़कों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस समय हिमाचल से झील में 22968 क्यूसेक पानी आ रहा है और झील से 14217 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़े: मोहाली कोर्ट में मजीठिया की पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा नाभा जेल