Punjab News: सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड

by Manu
सस्पेंड

चंडीगढ़, 19 जुलाई 2025: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात नायब तहसीलदार जसवीर कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसमें जसवीर कौर अपने दफ्तर में एक पटवारी से कथित रूप से रिश्वत लेती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैलने के बाद मामला सरकार और प्रशासन के ध्यान में आया। राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार जसवीर कौर को सस्पेंड कर दिया और उनकी मासिक भत्ते की राशि भी रोक दी। जांच पूरी होने तक उनका मुख्यालय फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में रहेगा।

इसके अलावा, वीडियो में रिश्वत देते दिख रहे पटवारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि पूरे तथ्य सामने आएं और दोषियों को सजा दी जा सके।

ये भी देखे: BIG BREAKING: पंजाब के इस जेल के सुपरिंटेंडेंट को किया गया सस्पेंड

You may also like