Punjab News: सीएम मान का युवाओं को बड़ा तोहफा, दिए नियुक्ति पत्र

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 21 जून 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार (21 जून 2025) को विभिन्न विभागों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सीएम मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस नौकरी को अंतिम पड़ाव न समझें, बल्कि आगे की तैयारी और पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें बेहतर माहौल और अवसर प्रदान करेगी।

अब तक 54,257 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी – सीएम मान

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन उनकी सरकार ने पहले दिन से ही रोजगार सृजन शुरू किया। अब तक 54,257 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विरोधी सुबह उठते ही उन्हें गाली देना शुरू कर देते हैं। खास तौर पर, उन्होंने 2013 में राजनीति में प्रवेश के बाद से लगातार चली आ रही उस अफवाह का जिक्र किया, जिसमें विपक्ष उन्हें “दिन-रात शराब का आदी” बताता है।

सीएम मान ने कहा, “विपक्ष हमेशा बिना किसी ठोस चर्चा के मुझसे पंगा लेता है।” उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत के बिना सफलता नहीं मिलती और भाग्य से मिली सफलता ज्यादा समय तक टिकती नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा, “कभी यह मत सोचो कि हम कुछ नहीं कर सकते। अगर इंसान ठान ले, तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है।”

इस अवसर पर सीएम ने पंजाब के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सरकार नौकरी और विकास के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी देखे: पंजाब: संगरूर के स्कूल ऑफ एमिनेंस का सीएम मान ने किया उद्घाटन

You may also like