Punjab News: AGTF को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा की हथियारों का जखीरा जब्त

by Manu
AGTF

गुरदासपुर, 9 जुलाई 2025: पंजाब में आतंकी साजिश को नाकाम करने में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए AGTF ने पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI के इशारे पर काम करने वाले आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा की एक खतरनाक साजिश को विफल कर दिया।

AGTF ने गुरदासपुर जिले के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो AK-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। ये हथियार रिंदा के गुर्गों तक पहुंचाए जाने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते इन्हें जब्त कर लिया गया।

जांच से पता चला है कि यह हथियारों की खेप ISI और रिंदा ने पंजाब में कई जगहों पर आतंकी हमले करने की साजिश के तहत भारत भेजी थी, ताकि राज्य में अशांति फैलाई जा सके। इस मामले में गुरदासपुर के पुराना शाला पुलिस स्टेशन में विस्फोटक और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। AGTF और पुलिस अब रिंदा के सहयोगियों को पकड़ने के लिए गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: AGTF और फरीदकोट पुलिस ने अर्श डाला के 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

You may also like