चंडीगढ़, 11 दिसंबर 2025: अमृतसर सीमा रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने स्थानीय पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि डीजीपी की शून्य सहनशीलता नीति के तहत बटाला एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह और एसपी जांच संदीप कुमार के निर्देश पर डीएसपीडी समीर सिंह और इंस्पेक्टर सुखराज सिंह की अगुवाई में दिल्ली से दो कुख्यात गैंगस्टरों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सैम पुत्र सोनू मसीह और नवजोत सिंह उर्फ मणि पुत्र सतपाल शामिल हैं। दोनों तेलियांवाल बटाला के रहने वाले हैं। ये जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटर हैं।
डीआईजी गोयल ने कहा कि 12 सितंबर को सदर पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मुलियांवाल निवासी सरबजीत कौर ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे दो अज्ञात युवक उनके घर में घुसे। उन्होंने पति कुलवंत सिंह को गोली मार दी। कुलवंत की मौके पर मौत हो गई।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लव रंधावा को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद