पंजाब,17 जुलाई,2025: नोटों को लेकर हैरानी की खबर सामने आई है। बैंकों से 10-20 रुपए के नोट गायब होने लगे हैं। बैंक से लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। त्योहारों के शुरू होने के बाद से ही लोग 10-20 रुपए के नोट इकठ्ठा करना शुरू कर देते हैं।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, लोग त्योहारों के नजदीक आते ही नोटों के जमा करना शुरू कर देते हैं, जिस कारण बैंकों में भी इनकी कमी हो जाती है। जब ये नोट बैंकों से नहीं मिलते तो जिन लोगों ने इन्हें पहले से जमा किया है वह इसे महंगे दामों पर बेचते हैं। बाजारों में 10-10 रुपए के 100 नोट 1500 रुपए में और 20-20 के 200 नोट 2400 रुपए में मिलने शुरू हो जाते हैं। लोग त्योहारों के शुरू होने से पहले नोटों को बैंकों से लेकर जमा करने शुरू कर देते हैं फिर इन्हें महंगे दामों पर बेचते हैं।
यह भी पढ़े: Haryana News: स्कूलों में प्रार्थना सभा में पढ़े जायेंगे गीता श्लोक, शिक्षा बोर्ड ने जारी किए निर्देश