पंजाब, 24 जून 2025: पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग व् आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को बड़ी सौगात दी है। बतादें की पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग व् आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण और उनके जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए लगातार वचनबद्ध है। इसी के तहत 5.33 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि पंजाब के तरनतारन जिले में बनाए जा रहे डॉ. बीआर अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए मंजूर की गई है।
डॉ. बलजीत कौर ने दी अवश्यक जानकारी
यह जानकारी अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की चालू वित्त वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा मंजूर की गई इस राशि को जल्द ही मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन) के खाते में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया की कि 5 ओर जिलों एसएएस नगर, पठानकोट, बरनाला, फाजिल्का और मलेरकोटला में अंबेडकर भवन भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़े: बच्चों के खिल उठे चेहरे ! सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा मनाली जाने का मौका