कोरोना को लेकर पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट

by Manu
पंजाब कोरोना एडवाइजरी

चंडीगढ़, 14 जून 2025: Corona Advisory for Punjab: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं, जिसके चलते कई राज्यों में लोग संक्रमित हो रहे हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने सतर्कता बरतते हुए जनता की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

पंजाब में कोरोना की स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 को लेकर एक पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है। इसमें खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि हालांकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह तैयार है, फिर भी नागरिकों को संक्रमण रोकने के लिए बुनियादी उपाय अपनाने चाहिए, जैसे कि भीड़ में मास्क पहनना, हाथों की नियमित सफाई और सामाजिक दूरी बनाए रखना। यह एडवाइजरी लोगों को जागरूक करने और सुरक्षित रखने के लिए जारी की गई है ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

Public Health Advisory on Covid

ये भी देखे: हरियाणा में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी

You may also like