22
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: पंजाब सरकार ने त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए अक्टूबर में सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि महीने की शुरुआत ही लगातार छुट्टियां से धमाकेदार होने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर को गुरुवार होने पर गांधी जयंती और दशहरा दोनों के चलते पूरे राज्य में गजटेड छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। यानी एक ही दिन में दो बड़े त्योहारों का मजा, बिना किसी टेंशन के।
इसके अलावा, 7 अक्टूबर को मंगलवार महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी गजटेड छुट्टी घोषित कर दी गई है। इससे अक्टूबर की शुरुआत में ही लोगों को लगातार अवकाश मिलेगा।
ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ के बाद स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद, छुट्टियां बढ़ाने पर विचार