पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, 300 प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरकारी पैनल में शामिल

by Manu
गंदा पानी

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: पंजाब मंत्रिमंडल ने आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है। अब करीब 300 प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को सरकारी पैनल में शामिल किया जाएगा। ये डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में OPD, IPD, इमरजेंसी, सर्जरी और अन्य सेवाएं देंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन डॉक्टरों को दिन की ड्यूटी पर ₹1000 वही रात की ड्यूटी पर ₹2000 प्रति ड्यूटी मानदेय मिलेगा।

कैबिनेट ने 12 जरूरी स्पेशलिटी में डॉक्टरों को शामिल करने की मंजूरी दी है। ये डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे लेकिन मरीजों से एम्पैनलमेंट फीस ले सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर सिविल सर्जन करेंगे।

मुख्यमंत्री ऑफिस के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी थी। इस फैसले से ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। प्राइवेट डॉक्टरों को शामिल करने से मरीजों को बाहर रेफर करने की जरूरत कम होगी।

ये भी देखे: Punjab cabinet: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले की उम्मीद

You may also like