पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जॉर्जिया दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ दुख साझा किया

by TheUnmuteHindi

सुनाम उधम सिंह वाला, 21 दिसंबर : हाल ही में जॉर्जिया में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हुए सुनाम के एक दम्पति के परिवार के सदस्यों के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दुख साझा किया । कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी हमदर्दी व्यक्त करते हुए कहा कि गुरविंदर सिंह और हरविंदर कौर रोजी-रोटी कमाने के लिए जॉर्जिया गए थे और इस दुखद हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ हैं और पंजाब सरकार जॉर्जिया दुर्घटना के शिकार पंजाबी नागरिकों के शवों को प्राथमिकता के आधार पर वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि संगरूर जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने और शवो को अमृतसर हवाई अड्डे से सुनाम लाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों के शव अगले दो से तीन दिनों में पंजाब के संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जितेन्द्र जैन, बावा सिंह, मणि सराऊ और राम भटालिया भी उपस्थित थे ।

You may also like