Punjab cabinet: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले की उम्मीद

by Manu
Punjab Cabinet पंजाब कैबिनेट

चंडीगढ़, 13 अक्तूबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज दोपहर 3 बजे सिविल सचिवालय-1 में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। ये बैठक राज्य के कई लंबित मुद्दों पर मुहर लगाने वाली साबित हो सकती है। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर आयोजित करने के प्लान पर फाइनल टच दिया जा सकता है। जिसमें राज्यव्यापी कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन शामिल होंगे। CM मान ने पहले ही कहा था कि ये दिवस पंजाब की धार्मिक विरासत को मजबूत करने का मौका बनेगा। इसके अलावा, विकास योजनाओं, बजट आवंटन और अन्य प्रशासनिक फैसलों पर भी विचार होने की उम्मीद है।

ये भी देखे: पंजाब सरकार ने बुलाया कैबिनेट बैठक, 13 अक्टूबर को सिविल सचिवालय में होगी बैठक

You may also like