पंजाब में 10वीं की लड़कियों का साइकोमेट्रिक टेस्ट शुरू, काउंसलर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

by Manu
कार्रवाई

चंडीगढ़, 08 नवंबर 2025: राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा की छात्राओं का साइकोमेट्रिक टेस्ट हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डिंपल मदान ने बताया कि यह टेस्ट छात्राओं के व्यक्तित्व के कई पहलुओं की जांच करेगा। विशेषज्ञ इसकी निगरानी करेंगे।

मदाना ने कहा कि टेस्ट जिला और स्कूल स्तर की कमेटियों की देखरेख में होगा। विभाग की शर्तें पूरी करने वाली रजिस्टर्ड कंपनियां इसे आयोजित करेंगी।

जिला गाइडेंस अधिकारी गुरु कृपाल सिंह बराड़ ने पुष्टि कि योग्य कंपनियां 10 नवंबर तक अपना प्रपोजल विभाग की ईमेल पर भेज सकते है।

बराड़ ने आगे बताया कि जिले के पीएम श्री स्कूलों में स्कूल काउंसलर मार्च 2026 तक नियुक्त होंगे। इच्छुक और योग्य काउंसलर भी 10 नवंबर तक आवेदन ईमेल पर जमा करें।

ये भी देखे: पंजाब सरकार ने अनाथ और आश्रित बच्चों के लिए 242 करोड़ रुपये किए जारी, कुल 410 करोड़ का बजट

You may also like