पंजाब बंद : किसानों ने आज रेलवे यातायात और सडक़ी आवाजाही रखी पूर्ण बंद
टोल प्लाजों पर धरने लगाकर किया रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़, 30 दिसंबर : किसानों द्वारा आज पंजाब बंद की काल के मद्देनजर जहां रेलवे यातायात को बंद रखा गया, वहीं सडक़ी आवाजाही भी पूर्ण बंद रखी गई। उनके द्वारा टोल प्लाजों पर भी धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार पंजाब में किसान संगठनों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। कई जिलों में इसका व्यापक असर दिख रहा है। किसान संगठनों के प्रतिनिधि सुबह से ही सडक़ों पर आ गए और बाजार खुलने नहीं दिए। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं।किसान संघों द्वारा आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सडक़ों और रेल पटरियों पर चक्का जाम का आह्वान किया गया था। ऐहतिहातन रेलवे ने पंजाब आने-जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें रद कर दी हैं।धारेरी जट्टन टोल प्लाजा में किसानों के धरने से पटियाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अमृतसर के गोल्डन गेट पर किसान एकत्र होने लगे, जबकि बठिंडा के रामपुरा फूल में उन्होंने सडक़ें अवरुद्ध कर दीं।
पंजाब में इन जगहों पर किया गया पूर्ण बंद
किसानों ने आज पूरे पंजाब भर में इन जगहों पर रेल और सडक़ी आवाजाही को जाम किया, जिनमें जिला अमृतसर में कोटला गुज्जरां, पंधेर कलां (रेल सडक़) वडाला, नंगल पनवा टोल प्लाजा कत्थू नंगल, जहांगीर रेल लाईन, टाहली साहिब अड्डा, उधोके कलां, बोपाराए, गग्गोमाहल, गुज्जरपुरा, चमियारी, अजनाला चौक, विशोआ, रामतीर्थ, लोपोके, ककड, बच्चीविंड, चोगावां, भीलोवाल, टोल प्लाजा शिड्डण, राजाताल, बोहरू, चबा, बासरके, बंडाला, टोल प्लाजा मानांवाला, निरजनपुरा ( अमृतसर हाईवे), ब्यास स्टेशन, बुताला, मेहता चौंक, खुजाला अडा। इसी तरह जिला मोगा में शाह बुकर, कोट इसे खां, बुटर निहाल सिंह वाला, चौंक धर्म कोट, जीरा मैन चौक, अजितवाल, जलालाबाद, डगरू, बुघीपुरा चौक, बधनी। इसी तरह जिना फिरोजपुर में मखू, तलवंडी, अरीफके, मल्लांवाला, बस्ती टैंका वाली, गुरू हर सहाए, मुदकी, फिरोजशाह टोल प्लाजा। इसी तरह जिला तरनतारन में उसमा टोल प्लाजा, मनण टोल प्लाजा, तरनतारन सिटी रेल लाईन, पट्टी टोल प्लाजा। इसी तरह जिला कपूरथला में सुलतानपुर लोधी, ताशपुर, हमीरा, करतारपुर, ढिल्लवां टोल प्लाजा, शुगर मिल चौक। इसी तरह जिला रोपड़ नूरपुर बेदी, बलाचौर जिला मोहाली मे : दुबाड़ टोल प्लाजा, इसर चौक। इसी तरह जिला जालंधर में लोहियां, शाह कोट, नायतपुर, टोल प्लाजा शाहकोट, फिलोर, महतपुर, धनोवाली, जलंधर केट, भोगपुर, आदमपुर। इसी तरह जिला होशियारपुर मेंं टांडा शहर 2 जगहों, गडदीवाला, दसूहा, मुकेरियां, खुडा, होशियारपुर शहर, पुर हीरां, बुलोवाल, माहलपुर। इसी तरह जिला गुरदासपुर पठानकोट रोड, धारीवाल, बबरी, पुराना साला, श्री हरगोबिंदपुर रोड, फतेहगढ़ चूडिय़ां, घुमान उधनवाल, श्री हरगोबिंदपुर लाइटा वाला चौक। इसी तरह जिला फरीकोट टहना बाईपास, जिला पठानकोट, माधापुर। इसी तरह जिला पटियाला शंभू रेल स्टेशन, राजपुरा, धनेडी टोल प्लाजा, खनोरी रोड अरनो, समाना बाबा बंदा बहादुर चौक, सरहिंद रोड हरदासपुरा, नाभा रोड कल्याण टोल प्लाजा, संगरूर रोड महन्दपुर मंडी, जोड़ीयां सडक़ां और देवीपुर रोड, भादसों रोड पर सदूवाला, फरीदकोट रोड पर जैतोवाला। इसी तरह जिला नया शहर नया शहर बस स्टैंड, बहराम टोल। इसी तरह जिला लुधियाना लाडोवाल टोल, मुल्लांपुर दाखा, सुधार, खन्ना, समराला चौक, योधां। इसी तरह जिला बठिंडा: रामपुरा मोड़ चौक, जीता टोल प्लाजा, सलाबतपुरा। इसी तरह जिला मानसा: तीन कनी चौक, भीखी, आईअीआई बुढलाडा। इसी तरह जिला संगरूर: संगरूर नानकियाणा कैचीया, लोगोवा सुनाम बरनाला रोड, चनो पटियाला संगरुर रोड, बडरुखा पटियाला मोगा रौड, कुलारां सुनाम संगरूर रोड़, चीमा सुनाम बठिंडा रोड, दिढ़बा पातड़ां संगरूर रोड, छाजली और लैहरा गागा नहर का पुल जाखल सुनाम रोड, गुरना कलां जाखल लुधियाना रेलवे लाईन। इसी तरह जिला मुक्तसर में हाकूवाला, कबरांवाला। इसी तरह जिला फाजिल्का में जलालाबाद, फाजिल्का, फाजिल्का – लुधियाना रेल लाईन जाम किया गया।
पंजाब बंद : किसानों ने आज रेलवे यातायात और सडक़ी आवाजाही रखी पूर्ण बंद
टोल प्लाजों पर धरने लगाकर किया रोष प्रदर्शन
99
previous post