पंजाब: मोगा में 250 ग्राम हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

by Manu
मोगा में नशा तस्कर गिरफ्तार

मोगा , 14 अप्रैल 2025: मोगा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गांव संधूआ वाला, मोगा की लिंक रोड पर एक नशा तस्कर सन्नी को गिरफ्तार किया है। जो जीरा का निवासी बताया जा रहा है। सन्नी के पास से 250 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, तस्कर सन्नी नशा बेचने का काम करता है और वह उस समय संधूआ वाला रोड पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

सिटी साउथ पुलिस स्टेशन में सन्नी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।

ये भी देखे: पंजाब: सुभानपुर में 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

You may also like