बठिंडा, 09 जून 2025: PRTC ने कोटफत्ता के लोगों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए कोटफत्ता से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू की है। पहले यह बस सेवा मौड़-मंडी से चंडीगढ़ तक चलती थी, लेकिन अब इसका रूट कोटफत्ता तक बढ़ा दिया गया है। इस नई सेवा से कोटफत्ता के यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
PRTC बस की टाइमिंग
यह बस रोजाना सुबह 9:30 बजे कोटफत्ता से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और रात 12 बजे कोटफत्ता वापस लौटेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह बस शाम 6 बजे कोटफत्ता के लिए निकलेगी, जिससे चंडीगढ़ से लौटने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी।
इस बस सेवा का शुभारंभ आप किसान विंग के जिला अध्यक्ष और सहकारी कृषि विकास बैंक बठिंडा के चेयरमैन परमजीत कोटफत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर PRTC के जनरल मैनेजर प्रवीण शर्मा, इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह घुम्मन, नगर कौंसिल कोटफत्ता के अध्यक्ष के पति बिक्रम सिंह, उपाध्यक्ष इकबाल सिंह ढिल्लों, पार्षद इकबाल सिंह मेट, गुरमेल सिंह, सुखवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। बस सेवा शुरू होने की खुशी में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर उत्सव मनाया।
ये भी देखे: पंजाब में आज सरकारी बसों का संचालन ठप, 2 घंटे तक बसों का चक्का जाम