पीआरटीसी रिटा. वर्कर्ज भाईचारा यूनियन एटक ने किया 72 सेवा मुक्त कर्मचारियों का सम्मान
पटियाला : पी. आर. टी. सी रिटायर्ड वर्कर्ज भाईचारा यूनियन एटक की तरफ से पीआरटीसी पटियाला डिपो के 72 सेवा मुक्त सीनियर सिटीजन कर्मचारियों का शाल और ममैंटो दे कर सम्मान किया गया। सेवा मुक्त कर्मचारियों का यह सम्मान समारोह कामरेड निर्मल सिंह धालीवाल महासचिव पीआरटीसी वर्कर्ज यूनियन एटक के 19 दिसंबर को 76वें जन्म दिन को समर्पित करके आयोजित किया गया था।
इस सम्मान समारोह को संबोधन करते पीआरटीसी वर्कर्ज यूनियन एटक के महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि जिन 72 सेवा मुक्त कर्मचारियों का आज सम्मान किया जा रहा है, इनमें से बड़ी संख्या वह हैं, जो यूनियन में बड़े या छोटे पदों पर जत्थेबंदी का काम दृढ़ता के साथ करते रहे हैं। उनकी तरफ से ट्रेड यूनियन संघर्ष में बहुमूल्य योगदान डाला गया है और यूनियन की तरफ से पीआरटीसी के वर्करों के लिए पैंशन की मांग मनवा कर हजारों सेवा मुक्त कर्मचारियों का जिंदगी के बुढ़ापे का रास्ता आसान किया। समारोह के अंत में निर्मल सिंह धालीवाल, मुहम्मद खलील, उत्तम सिंह बागड़ी, रमेश कुमार, सुखदेव राम सुखी, गुरविन्दर सिंह गोल्डी और कर्मचंद गांधी की तरफ से 72 सेवा मुक्त कर्मचारियों को सम्मान भेंट किये गए।
पीआरटीसी रिटा. वर्कर्ज भाईचारा यूनियन एटक ने किया 72 सेवा मुक्त कर्मचारियों का सम्मान
56