BREAKING: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही 8 राउंड फायरिंग

by Manu
चंडीगढ़ फायरिंग

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुल्लांपुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई है। वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठ रहा था तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर 8 राउंड फायरिंग कर दी।

गोलियां लगते ही चरणजीत ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। उसके साथी ने तुरंत उसे स्कॉर्पियो में डाला और पीजीआईएमईआर ले गए। सूत्रों के अनुसार रास्ते में ही खून बहने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में 5 से ज्यादा खाली कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। यह इलाका चंडीगढ़ का प्राइम एरिया है जहां कई नामी शिक्षण संस्थान अस्पताल और सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

ये भी देखे: चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में नामी बिल्डर के घर पर फायरिंग, हमलावरों ने फेंकी पर्ची

You may also like