‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ के अंतर्गत करवाया प्रोग्राम
– गृह मंत्री की टिप्पणियां हैं निंदनीय : हरदयाल कम्बोज
– कहा, भाजपा देश को बांटने का कर रही है काम
चंडीगढ़, 20 जनवरी : पंजाब कांग्रेस के महासचिव और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज के नेतृत्व में आज राजपुरा में आयोजित हुए ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ प्रोग्राम के अंतर्गत कांग्रेसियों की तरफ से बड़े स्तर पर विशाल रोष रैली करके भाजपा का पिट सियापा किया गया। इस मौके हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा कि देश के ग्रह मंत्री अमित शाह की तरफ से टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं।
हरदयाल कम्बोज ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है, जिसको बिल्कुल भी बदराशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के योगदान प्रति भाजपा की घोर अनदेखी न सिर्फ दलितों का अपमान है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की नींव पर भी हमला है। अमित शाह को बिना किसी शर्त से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पंजाब कांग्रेस इस मांग को पूरा होने संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग के लिए डटकर विरोध प्रदर्शन करेगी और हम भाजपा को संविधान को खत्म करने, दलितों को दबाने या बाबा साहिब अम्बेडकर की विरासत का अपमान करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को बांटने का काम कर रही है और लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है परन्तु कांग्रेस की तरफ से इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि लोगों के लिए सही फैसले ले सकती है और लोगों के लिए सही विकास कर सकती है। इस लिए कांग्रेस पार्टी के हाथों में देश का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे लोग भी भलीभांत अवगत हैं और लोगों का साथ भी पूरी तरह कांग्रेस के साथ है। इस मौके उनके साथ पूर्व प्रधान नरिन्दर शास्त्री, बलदेव सिंह गदोमाजरा और पूरी कांग्रेस की टीम भी मौजूद थी।
‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ के अंतर्गत करवाया प्रोग्राम
गृह मंत्री की टिप्पणियां हैं निंदनीय : हरदयाल कम्बोज
64
previous post