नई दिल्ली, 11 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘सपा पीडीए की बात करती हैज्लेकिन आपको बता दें कि उनका पीडीए क्या है। यह दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ है। मैं आपको यह नई परिभाषा दे रहा हूं। उन्होंने कहा, यहां हर दुर्दांत अपराधी, हर दुर्दांत माफिया, हर दुर्दांत दुष्कर्मी पैदा होता है। इसके सीईओ अखिलेश यादव हैं। इनके ‘ट्रेनर’ शिवपाल यादव हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा दिया था। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सम्बोधित इस नारे का इस्तेमाल इस साल सम्पन्न संसदीय चुनाव में भी किया था और उसने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीती थीं। आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘किसी भी बड़े अपराधी, माफिया या दंगाई को याद करेंज्वे सपा के प्रोडक्शन हाउस से निकले हैं।’ वहीं, प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोटवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, “चाहे प्रयागराज का अतीक अहमद रहा हो, गाजीपुर का मुख्तार अंसारी रहा हो, आम्बेडकर नगर का खान मुबारक रहा हो..ये सभी के सभी समाजवादी पार्टी के ‘प्रोडक्शन हाउस’ की उपज थे।
सपा पीडीए अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस, जिनके सीईओ हैं अखिलेश यादव : योगी
50