आव्रजन पर बयानबाजी को लेकर आप्रवासन समर्थक समूहों ने की ट्रंप की आलोचना

by TheUnmuteHindi
आव्रजन पर बयानबाजी को लेकर आप्रवासन समर्थक समूहों ने की ट्रंप की आलोचना

अमेरिका, 28 अक्तूबर : पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का मुकाबला वर्तमान उपराष्ट्रपति एवं भारतीय मूल की कमला हैरिस से है। ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले आप्रवासियों के बच्चों के लिए जन्मसिद्ध नागरिकता के प्रावधान को समाप्त करने का वादा किया है, जिससे भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों के आप्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव प्रचार चरम पर है। चुनाव में महज नौ दिन बचे हैं। इस बीच, आव्रजन अहम मुद्दा बनकर उभर रहा है। भारत सहित विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के आप्रवासियों को डर है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के जीतने पर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप्रवासन समर्थक समूहों ने आव्रजन पर बयानबाजी को लेकर ट्रंप की आलोचना की है। उधर, डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी अवैध आव्रजन को कम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी आव्रजन प्रणाली चरमरा गई है और इसे दुरुस्त करने के लिए विधायी उपाय किए जाने की जरूरत है।

You may also like