51
वायनाड, 23 अक्तूबर : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से चुनाव लडऩे को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रियंका मंगलवार रात अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां पहुंचीं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे हैं। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय ये सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता भी प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे। उन्होंने इस सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है, जिसे लेकर गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।