प्रियंका गांधी ने बिहार में युवाओं पर किए अत्याचार को लेकर सरकार की निंदा की

कहा, डबल इंजन सरकार कर रही डबल अत्याचार

by TheUnmuteHindi
प्रियंका गांधी ने बिहार में युवाओं पर किए अत्याचार को लेकर सरकार की निंदा की

प्रियंका गांधी ने बिहार में युवाओं पर किए अत्याचार को लेकर सरकार की निंदा की
कहा, डबल इंजन सरकार कर रही डबल अत्याचार
नई दिल्ली, 30 दिसंबर :कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में युवाओं पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए अत्याचार को लेकर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किडबल इंजन सरकार अब युवाओं पर डबल अत्याचार कर रही है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बताया। बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली और पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का ‘डबल इंजन’ युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं को तितर बितर करने हेतु किया गया था बल प्रयोग
बता दें कि 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए रविवार को पुलिस ने पानी की बौछार और हल्के बल का प्रयोग किया। इसके साथ ही जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने इस सारे घटनाक्रम को लेकर भाजपा को जमकर कोसा है। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार युवाओं पर डबल अत्याचार कर रही है।

You may also like