प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना

भारतीय श्रमिक शिविर का करेंगे दौरा और करेंगे संबोधित

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना
भारतीय श्रमिक शिविर का करेंगे दौरा और करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 21 दिसंबर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुवैत की दो दिन की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके जाने से पहले उन्होंने बातचीत करते कहा कि यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार करने का एक अवसर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे, भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे, भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख खेल आयोजन ‘अरेबियन गल्फ कप’ के उद्घाटन समारोह में मुझे आमंत्रित कर विशेष सम्मान देने के लिए कुवैत के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच सांझेदारी बढ़ेगी।

सालों बाद भारत के कोई प्रधानमंत्री कर रहे हैं कुवैत की यात्रा
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुवैत के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि सालों बाद भारत से कोई प्रधानमंत्री कुवैत गया है। मोदी ऐसे समय में कुवैत की यात्रा कर रहे हैं जब दो सप्ताह पहले सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन हो गया और गाजा में इस्राइल एवं हमास के बीच संभावित युद्ध विराम समझौते के संकेत नजर आ रहे हैं। इससे पहले, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में इस खाड़ी देश की यात्रा की थी। मोदी ने यात्रा पर रवाना होने से पहले दिए गए एक बयान में कहा कि कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत भारत और कुवैत के बीच भविष्य की सांझेदारी का खाका तैयार करने का अवसर देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढिय़ों से कायम हैं। हम न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत सांझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी हमारा सांझा हित है। उन्होंने कहा कि इसदौरे से दोनेां देशों के आपसी संबंधी भी मजबूत होंगे।

You may also like