प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को भेंट किया कलश

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को भेंट किया कलश

नई दिल्ली, 19 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक कलश भेंट किया है, जोकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर की पारंपरिक कला का शानदार उदाहरण है। मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को ‘सिलोफर पंचामृत कलश’ भेंट किया। यह कलश उच्च गुणवत्ता वाली चांदी से बना है और इसे बारीकी से तराशा गया है। इसमें कोल्हापुर की प्रसिद्ध धातुकारी के फूलों की आकृतियों, देवी-देवताओं और पारंपरिक डिजाइनों की नक्काशी की गई है। कलश का ढक्कन और हैंडल विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है, जहां पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण) उपयोग किया जाता है। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अबुजा स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति टिनुबू से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की।

You may also like