प्रधानमंत्री मोदी ने की जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी ने की जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक चव्हाण ने किया। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिला के पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वाशिम के बाद मोदी का ठाणे और मुंबई जाने का कार्यक्रम हैं। जहां पर वह कई आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

You may also like