नई दिल्ली, 9 नवंबर : रतन टाटा का पिछले महीने आज ही के दिन निधन हो गया था, जिनको पूरे देश तथा विदेशों से भी श्रद्धा के फूल लोगों द्वारा भेंट किए गए। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने लिखा कि उनकी कमी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में महसूस की जा रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता वाला भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने अपनी वेबसाइट पर ‘श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि’ नामक लेख में कहा कि टाटा आज भी उन जिंदगियों और सपनों में जीवित हैं, जिन्हें उन्होंने सहारा दिया और जिनके सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत को एक बेहतर, सहृदय और उम्मीदों से भरी भूमि बनाने के लिए आने वाली पीढिय़ां उनकी सदैव आभारी रहेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने रत्न टाटा को दी श्रद्धांजलि
117