64
नई दिल्ली, 24 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में अपनी अमेरिकी यात्रा के तीसरे दिन वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 32 दिनों के भीतर दूसरी बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। सोमवार को इससे पहले 23 अगस्त को अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से मुलाकात की थी। पीएम मोदी रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मुद्दे पर वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संपर्क में भी हैं। रूस-यूक्रेन जंग में भारत शांति और संघर्ष विराम की पहल कर रहा है, जिसको सराहा भी जा रहा है।