गुजरात, 28 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में सी-295 विमानों के निर्माण के लिए ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। दोनों ने वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोड शो किया और सडक़ के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। समझौते के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा। भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दी गई है और यह परिसर भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है। इसमें विमानों के निर्माण से लेकर उनके पुर्जों को जोडऩा और उनका परीक्षण शामिल होगा।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
51
previous post