नई दिल्ली, 8 नवंबर : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। बता दें कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 97 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भाजपा के संगठन विस्तार में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी खास है क्योंकि इसी साल उन्हें राष्ट्र के उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक आडवाणी ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित किया। बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। उनको हर ओर से बधाई मिल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्म दिन की बधाई
50
previous post