नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर इस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख विवाद के समाधान के लिए हुए समझौते का समर्थन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने करीब पांच वर्षों में अपनी पहली द्विपक्षीय वार्ता में बुधवार को सहमति जताई कि परस्पर सम्मान, विश्वास प्रदर्शित कर भारत और चीन के शांतिपूर्ण एवं स्थिर संबंध हो सकते हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत-चीन संबंध दोनों देशों के लोगों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता द्विपक्षीय संबंधों को राह दिखाएंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि दोनों नेताओं ने उल्लेख किया कि भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे का हल करने और सीमावर्ती इलाकों में शांति व स्थिरता बरकरार रखने के लिए विशेष प्रतिनिधियों को एक अहम भूमिका निभानी होगी। मोदी और शी ने विशेष प्रतिनिधियों को शीघ्र बैठक करने और अपने प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।
पूर्वी लद्दाख विवाद के समाधान के लिए प्रधानमंत्री मोदी व शी जिनपिंग ने की वार्ता
51
previous post