कांग्रेसियों सहित प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को आज उनके जन्म दिन पर विभिन्न कांग्रेसी नेताओ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन पर बधाई दी। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने सोनिया गांधी की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गई। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
कांग्रेसियों सहित प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई
53
previous post