प्रधानमंत्री गौतम अडाणी से मिले हुए हैं: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 22 नवंबर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि गौतम अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनके साथ मिले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह बहुत स्पष्ट हो गया है कि अडानी ने अमेरिका और भारत दोनों देशों में कानूनों को तोड़ा।
राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यहां अडानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने 2000 करोड़ का घोटाला किया है। यहां छोटे अपराधी को तुरंत जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन अडानी इतना बड़ा घोटाला करने के बाद भी खुले में घूम रहे हैं और जेल से बाहर हैं। उन्होंने मुझे हैरानी है कि अडानी खुले क्यों घूम रहे हैं, जबकि कई मामलों में मुख्यमंत्रियों तक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी को संरक्षण दे रहे है और अडानी के साथ अपराध में संलिप्त हैं।
प्रधानमंत्री गौतम अडाणी से मिले हुए हैं: राहुल गांधी
75