ईस्राइल पर दूसरे चरण के समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ा

हमास ईस्रायल में दूसरे चरण की वार्ता को लेकर नहीं हो रही कोई प्रगति

by TheUnmuteHindi
ईस्राइल पर दूसरे चरण के समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ा

ईस्राइल पर दूसरे चरण के समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ा
हमास ईस्रायल में दूसरे चरण की वार्ता को लेकर नहीं हो रही कोई प्रगति
नई दिल्ली, 10 फरवरी : हमास और ईस्रायल के बीच दूसरे चरण की वार्ता फरवरी में शुरू होने वाली थी लेकिन इसको लेकर कोई खास प्रगति नजर नहीं आ रही है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप अपने सख्त रुख पर कामय हैं। बता दें कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की हालत दयनीय होने संबंधी नए विवरण सामने आने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा के साथ किए गए संघर्ष विराम समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने उस रुख पर कायम हैं कि अमेरिका फलस्तीनी क्षेत्र पर कब्जा करेगा। संघर्ष विराम की दूसरे चरण की वार्ता तीन फरवरी से शुरू होनी थी लेकिन इस्राइल तथा हमास के बीच कोई खास प्रगति नहीं हुई है, जबकि इस्राइली सेनाएं समझौते के तहत रविवार को गाजा गलियारे से हट गई हैं।
3 फरवरी को होनी थी वार्ता शुरू
इस्राइल-हमास के बीच दूसरे चरण की वार्ता, जिसका उद्देश्य अधिक बंधकों को रिहा करना और गाजा से इस्राइल की पूरी तरह वापसी करना था, 3 फरवरी से शुरू होनी थी। लेकिन इस्राइल और हमास ने बहुत कम प्रगति की है, जबकि इस्राइली सेना ने संघर्ष विराम के लिए नए प्रतिबद्धता के तहत रविवार को गाजा गलियारे से वापसी की है। पीएम नेतन्याहू ने कतर में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा, जो एक प्रमुख मध्यस्थ था, लेकिन इसमें निम्न-स्तरीय अधिकारी शामिल थे, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि इससे कोई सफलता नहीं मिलेगी। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मंगलवार को सुरक्षा कैबिनेट मंत्रियों को बुलाने की उम्मीद है।

You may also like