अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन.पी. एल. डब्लु. एवआर. सी. एफ, श्रीमती राधा राघव काआर. सी. एफ. कपूरथला का दोरा

by TheUnmuteHindi

कपूरथला : आज आर. सी. एफ.,कपूरथला में महिला कल्याण संगठन, पी एल डबलू और सी. एफ.की अध्यक्षा श्रीमती राधा राघव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठनआर. सी. एफ.की सचिव श्रीमती शिखा बाजद आर. ने उनका स्वागत किया । अपने दौरे के दौरान, श्रीमती राघव ने आर. सी. एफ.परिसर के विभिन्न स्थलों का दौरा किया, जिनमें जैक एन जिल स्कूल, क्रेच और वात्सल्य केंद्र शामिल थे । श्रीमती राधा राघव ने बच्चों से मिलकर उनके साथ समय बिताया और बातचीत की । उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। श्रीमती राघव ने आर. सी. एफ.महिला कल्याण संगठनद्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इस समर्पण व प्रयास को भविष्य में भी बनाए रखने की उम्मीद जताई । श्रीमती राधा राघव की इस यात्रा ने आर. सी. एफ.महिला कल्याण संगठनके प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उनके समर्पण को एक प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया है ।

You may also like