राष्ट्रपति मुर्मू हल्द्वानी दौरे पर पहुंची, राज्यपाल और अधिकारियों ने किया स्वागत

by Manu
मुर्मू हल्द्वानी

हल्द्वानी, 03 नवंबर 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शाम में हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पर उतरीं है। उनके आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हेलीपैड पर पहुंचते ही राष्ट्रपति का पारंपरिक स्वागत हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना हो गईं। वे राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।

ये भी देखे: फाइटर प्लेट सूट पहन राफेल में बैठीं राष्ट्रपति मुर्मू, अंबाला एयरबेस से उड़ान भरेंगी

You may also like