वृंदावन, 20 मार्च 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने वृंदावन स्थित प्रेमानंदजी के आश्रम में 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ आश्रम पहुंचीं। उन्होंने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
प्रेमानंदजी ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में पहुंचते ही संतों ने राष्ट्रपति का माला-चुनरी ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को उनके 56वें जन्मदिन की बधाई दी। प्रेमानंदजी का जन्मदिन गुरुवार 19 मार्च को था।
राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। शाम को वे मथुरा पहुंचीं। आज प्रेमानंदजी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम जाएंगी। वहां से वे रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचेंगी जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी।
ये भी देखे: मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की पेशकश, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल