गुजरात दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , द्वारकाधीश का किया दर्शन

by Manu
द्रौपदी मुर्मू

द्वारका, 11 अक्तूबर 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल द्वारका का भ्रमण करने पहुंची है। उन्होंने भगवान द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और दिव्य दर्शन किया।

इस पवित्र यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ने भगवान द्वारकाधीश के समक्ष सिर झुकाकर भारतवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की भावपूर्ण कामना की। उनके साथ उनकी बेटी और अन्य सम्मानित अतिथि भी इन दिव्य पलों में शरीक हुए।

राष्ट्रपति के मंदिर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, जिला कलेक्टर राजेश तन्ना, रेंज आईजी अशोक कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक जयराज सिंह वाला, प्रांतीय अधिकारी अमोल अवाते और प्रशासक व उपकलेक्टर हिमांशु चौहान जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी देखे: पितृपक्ष मेला के 14वें दिन वैतरणी तर्पण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गया में पूर्वजों का पिंडदान किया

You may also like