जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की तैयारियां शुरू
प्रदेश स्तर पर संगोष्ठियों और जनसभाओं का आयोजन होगा : जयराम रमेश
नई दिल्ली, 2 जनवरी : कांग्रेस पार्टी जल्द ही जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करने जा रही है, जिसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। अब कांग्रेस द्वारा इस अभियान को लेकर तारीखों में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि अब यह अभियान कांग्रेस आगामी तीन जनवरी को सभी ब्लॉक, जिलों और राज्यों के स्तर पर अपना पूर्वनिर्धारित ‘‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का समापन 26 जनवरी को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू (मध्य प्रदेश) में एक जनसभा के साथ होगा। इस अभियान की तारीखों में बदलाव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन के बाद किया गया था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सिंह के प्रति सम्मान में पार्टी के सभी कार्यक्रमों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस सच को स्वीकारने में अभी और समय लगेगा कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। रमेश ने कहा , फिर भी, ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान 3 जनवरी, 2025 को ब्लॉक, जिलों और राज्यों में फिर से शुरू होगा, जिसके बाद 26 जनवरी, 2025 को डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में रैली होगी। यह अवसर भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ भी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रति सम्मान में पार्टी के सभी कार्यक्रमों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस सच को स्वीकारने में अभी और समय लगेगा कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं।
डॉ. अंबेडकर की जन्मभूमि महू में होगी रैली
’’ रमेश ने कहा, ‘‘फिर भी, ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान 3 जनवरी, 2025 को ब्लॉक, जिलों और राज्यों में फिर से शुरू होगा, जिसके बाद 26 जनवरी, 2025 को डॉ. अंबेडकर की जन्मभूमि महू में रैली होगी। यह अवसर भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ भी है। कांग्रेस कार्य समिति के प्रस्ताव में कहा गया था कि इस अभियान के तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर संगोष्ठियों और जनसभाओं का आयोजन होगा। प्रस्ताव में कहा गया था कि 26 जनवरी, 2025 और 26 जनवरी, 2026 के दौरान, एक साल में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नाम से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी नेता भाग लेंगे। यह अभियान 13 महीनों का होगा।
जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की तैयारियां शुरू
प्रदेश स्तर पर संगोष्ठियों और जनसभाओं का आयोजन होगा : जयराम रमेश
229
previous post