पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, स्पीड और पावर की कीमत 2 रुपये महंगा हुआ

by Manu
पंजाब पेट्रोल कीमत

चंडीगढ़, 20 मार्च 2026: तेल कंपनियों ने शुक्रवार को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

यह बढ़ोतरी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आने से हुई है। मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं जिसका असर भारत में भी दिख रहा है।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि पंजाब के सभी जिलों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में समान रूप से 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर मोहाली में पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 105.12 रुपये प्रति लीटर थी जो अब 107.13 रुपये हो गई है।

ये भी देखे: ताजपुर रोड पर विवादित पेट्रोल पंप सील, एनओसी रद्द होने के बाद नगर निगम की कार्रवाई

You may also like