मोगा, 02 दिसंबर 2025: नगर निगम मोगा में बड़ा बदलाव पर मुहर लग गई है। लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए प्रवीण कुमार शर्मा अब कार्यकारी मेयर बन चुके हैं। पहले वे सीनियर डिप्टी मेयर के तौर पर सेवा दे रहे थे। मंगलवार को उन्हें औपचारिक रूप से मेयर का पद सौंप दिया गया।
बलजीत सिंह चानी ने 27 नवंबर को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चानी के समर्थन में मुहिम चलाई। लोग कह रहे थे कि शायद उन्हें दोबारा मेयर बना दिया जाए। लेकिन निगम ने सारी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। चुपचाप प्रवीण शर्मा को कुर्सी सौंप दी गई।
प्रवीण शर्मा ने पदभार संभालते ही कहा कि वे शहर के विकास को नई गति देंगे। सफाई, सड़कें और बुनियादी सुविधाओं पर खास फोकस रहेगा। चानी के इस्तीफे के बाद निगम में यह नियुक्ति जरूरी हो गई थी। पार्षदों ने एकमत से प्रवीण को चुना।
ये भी देखे: BIG NEWS: मोगा के AAP के पहले मेयर बलजीत सिंह चानी ने दिया इस्तीफा